फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रहस्यमय ढंग से लगी आग में ढाई लाख के मोबाइल व उपकरण जले

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। कोतवाली क्षेत्र के जलालपुर मोहल्ले में मंगलवार की रात एक मोबाइल शाप में रहस्यमय ढंग से लगी आग से लगभग ढाई लाख रुपये के इलेक्ट्रानिक उपकरण, मोबाइल, फर्नीचर आदि जलकर राख हो गए। आग लगने के बाद मौके पर जुटे पड़ोसियों की मदद से निजी सबमर्सिबल पंप से दुकानदार ने आग पर काबू पाया लेकिन तब तक भारी नुकसान हो चुका था।
विज्ञापन

जलालपुर निवासी सैफ पुत्र मोईनुद्दीन मोबाइल की दुकान व मजहर पुत्र अब्दुल कुद्दूस किराने की दुकान एक ही दुकान में खोल कर अपना जीविकोपार्जन करते थे। बकौल कुद्दूस आधी रात के बाद लगभग 2.30 बजे पड़ोसी लक्ष्मण ने दुकान से धुआं निकलता देख शोर मचाकर पड़ोसियों को भी जगा लिया। अफरा तफरी के बीच दुकानदार को भी सूचित किया गया। जब तक वहां लोग जमा होते और दुकानदार पहुंचता, तब तक आग विकराल रूप ले चुकी थी।
लगभग दो घंटे के अथक प्रयास के बाद निजी सबमर्सिबल पंप के पानी की सहायता से आग बुझाई जा सकी लेकिन मोबाइल दुकानदार सैफ ने बताया कि दुकान में रखे मोबाइल, चार्जर, सिमकार्ड, मोबाइल कवर व अन्य असेसरीज के अलावा लैपटाप, प्रिंटर, कंप्यूटर आदि लगभग ढाई लाख के सामान जल गए। सैफ ने बताया कि साथ लगे किराने की दूकान में कुछ हजार रुपये के सामान थे वह भी आग की भेंट चढ़ गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें