फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हाल में मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


भदोही। नगर के मर्यादपट्टी में मकान निर्माण के दौरान एक मजदूर की मौत हो गई। उम्मीद बाकी मान कर सहयोगी मजदूर आनन भानन में उसे महाराजा बलवंत सिंह राजकीय अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

जौनपुर जनपद के भानपुर निवासी मंझाठी उर्फ मूसे (45) मकान निर्माण में मजदूरी करता था। सुबह घर से मेनरोड महादेव मंदिर स्थित लेबर मंडी आया था। जहां से मर्यादपट्टी के राजेश मौर्य अपने यहां मजदूरी के लिए ले गए थे। पुलिस ने बताया कि दोपहर मजदूर की मौत की सूचना मिलने पर छानबीन करने पर मालूम हुआ कि उसे काम करते करते मिर्गी आने से वह वहीं गिर पड़ा। जिसके बाद सहयोगी मजदूर उसे राजकीय अस्पताल लेकर आए। कहा कि इस संबंध में परिजनों की ओर से कोई तहरीर या शिकायत नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। उधर सामान्य हाल में काम पर आए मंझाठी की मौत से परिजन उबर नहीं सके हैं। मृतक के तीन पुत्र व एक पुत्री है जिनके सर से बाप का साया उठ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें