नईबाजार। नगर के सेंट मेरिज स्कूल में शनिवार को प्रतिभा परख कार्यक्रम के तहत भाषण और फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कक्षा 3 से 12 तक के 200 छात्र-छात्राओं ने भाषण और फैंसी ड्रेस में अपनी प्रतिभा स्टेज के माध्यम से लोगों के सामने उकेरा। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय भावना से ओतप्रोत विभिन्न राज्यों के वेश भूसा के कपड़े धारण कर बच्चों ने एकता के संदेश दिए।
विद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य फादर अमलदास ने कहा कि भारत में 29 राज्य हैं। सभी की वेश भूसा और भाषा अलग है, लेेकिन सब अपने को भारतीय कहते हैं। कक्षा 9 की छात्रा मुस्कान साहा ने महिला अत्याचार व बूढी मां पर नाटिका प्रस्तुत की। सेजल नूह अंसारी ने फादर का ड्रेस धारण कर भाषण दिया। दूसरे छात्रों ने भी अलग अलग विषय पर भाषण देकर अतिथियों का दिल जीता। जंगली आदमी की भूमिका कक्षा 5 का प्रीतीश मौर्य ने निभाई। उन्होंने शरीर पर पत्ते धारण कर टारजन की भूमिका निभाई। उन्होंने पेड़ पौधों और पर्यावरण को बचाने का संदेश दिया। प्रतियोगिता को सब जूनियर, जूनियर व सीनियर ग्रुप में बांटा गया था। निर्णायक मंडल की भूमिका में सिस्टर रेनू, मैम प्रतिमा और सीमाब रहीं। संचालन छात्रा इशिता चौरसिया और प्राची सिंह ने किया। सोमवार को विजेताओं की घोषणा कर पुरस्कृत किया जाएगा।