फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर-घर पहुंचेगा आयुष्मान का गोल्डेन कार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। मोदी सरकार की महत्वाकांक्षी आयुष्मान भारत योजना की गोल्डेन कार्ड अब कैंप लगाकर वितरित किया जाएगा। सीएचसी की तरफ से नगर और गांवों में शिविर लगाकर लाभार्थियों को दिया जाएगा। ज्ञानपुर, गोपीगंज और भदोही में कई स्थानों पर कार्ड का वितरण हो भी चुका है। योजना में जिले के 92 हजार परिवारों को शामिल किया गया है। आर्थिक परेशानी से समुचित उपचार नहीं कराने से कई लोगों को जान गंवानी पड़ती है। ऐसे लोगों को राहत देने के लिए केंद्र सरकार ने आयुष्मान भारत योजना लागू की है। इस योजना में लाभार्थी परिवार के किसी सदस्य की बीमारी में पांच लाख तक का खर्च सरकार उठाएगी। कई महीने की मशक्कत के बाद स्वास्थ्य विभाग ने 92 हजार परिवारों का चयन किया, जिसमें 24 हजार 575 परिवारों को गोल्डन कार्ड दिया जा चुका हैं। कार्ड वितरण में तेजी आए इसके लिए सीएचसी के माध्यम से कैंप लगाकर वितरण कराया जा रहा है, हालांकि लाभ दिलाने में अब भी विभाग फिसड्डी ही साबित हो रहा है। पांच महीने में मात्र 160 लोग ही योजना का लाभ ले सके हैं। योजना में उपचार के लिए दो सरकारी और 16 प्राइवेट अस्पतालों को चयनित किया गया है। आयुष्मान योजना के जिला सिस्टम मैनेजर आशीष श्रीवास्तव ने कहा कि लाभार्थियों के पास तेजी से गोल्डेन कार्ड पहुंचे इसके लिए कैंप लगाकर वितरण किया जा रहा है। सहज जन सेवा केंद्रों के माध्यम से भी कार्ड दिया जा रहा है, लेकिन वहां 30 रुपये का सरकारी शुल्क लाभार्थी को देना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें