फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसील चुनाव का कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
भदोही। भदोही तहसील बार एसोसिएशन के चुनाव का कार्यक्रम बुधवार को घोषित कर दिया गया। मुख्य निर्वाचन अधिकारी कृपाशंकर मिश्र ने बताया कि 28 जनवरी को मतदान होगा। उसी दिन मतगणना और परिणाम की भी घोषणा की जाएगी।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव े के लिए 11 सदस्यीय सहायक निर्वाचन अधिकारियों की टीम भी बनाई गई है। चुनाव कार्यक्रम के बाबत बताया गया कि 9 से 11 जनवरी को शाम 4 बजे तक अधिवक्ता पंजीयन करा सकेंगे। 14 जनवरी को मतदाता सूची का प्रकाशन होगा। 14 व 15 जनवरी को 11 बजे से सायं 4 बजे तक नामाकंन पत्रों का वितरण। 16 व 17 जनवरी को नामांकन दाखिल कराए जा सकेंगे। जांच एवं नाम वापसी 18 जनवरी को शाम 4 बजे तक होंगे। वैध नामाकंन पत्रों का प्रकाशन 19 जनवरी को करने के बाद 28 जनवरी को को सुबह 9 बजे से अपराह्न 3.50 बजे तक मतदान एवं उसी दिन परिणाम की भी घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि अशोक कुमार श्रीवास्तव, जयनाथ बिंद, बरसाती लाल राय, राजेश मिश्र, अमृतलाल, गुलाब सिंह, विनोद कुमार उपाध्याय, लालचंद विश्वकर्मा, दशरथ कुशवाहा, नागेंद्र सरोज, रामसूरत सहायक निर्वाचन अधिकारी होंगे जबकि रोहित पांडोय को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें