ज्ञानपुर। दी सेंट्रल बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुक्रवार को न्यायालय परिसर में आयोजित समारोह में शपथ ग्रहण कराया गया। इसमें सभी नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को एसडीएम अमृता सिंह की मौजूदगी में मुख्य निर्वाचन अधिकारी इंद्रमणि शुक्ला ने पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। इसमें श्रीकांत पांडेय को अध्यक्ष, राजेश कुमार मौर्या को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, हरिहर सिंह, रामदीन मौर्य, सुरेश कुमार तिवारी और ओमप्रकाश तिवारी को उपाध्यक्ष, अजीत प्रताप सिंह को महासचिव, मनोज कुमार यादव, जयशंकर दूबे, देवेश और सुरेंद्र को संयुक्त सचिव, सुरेंद्र कुमार को कोषाध्यक्ष पद की शपथ दिलाई गई। वहीं सदस्य प्रबंध कार्यकारिणी में रमापति सिंह, सूर्यमणि पांडेय, लक्ष्मीकांत, श्यामलाल, शिवशंकर, प्रमोद कुमार, मोतीलाल, अशोक कुमार, आशीष कुमार विकाश, चंद्रप्रकाश को शामिल किया गया। इस मौके पर मधुसूदन पांडेय, अखिलेश प्रताप सिंह, माधव प्रसाद, अनिल कुमार, विकाश नारायण, बृजराज, नीलेश आदि रहे।