ज्ञानपुर। शहरी क्षेत्रों में राशन कार्ड वितरण समाप्त होने के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में राशन कार्ड वितरण शुरू कर दिया गया है। बृहस्पतिवार को डीघ विकास खंड के खानापुर गांव में शुभारंभ के पहले दिन 24 पात्रों व्यक्तियों को राशन कार्ड दिया गया। अब कार्ड वितरण की जिम्मेदारी संबंधित ग्राम सभा के प्राथमिक विद्यालयों के प्राधानाध्यापक को दी गई है।
राशन वितरण में पारदर्शिता के तहत ई-पॉश मशीन लगाने के बाद राशन कार्ड वितरण का काम शुरू हो गया है। शुभारंभ के पहले दिन डीघ विकास खंड के खानापुर में आपूर्ति निरीक्षक दिनेश कुुमार यादव ने 24 लाभार्थियों को राशन कार्ड वितरित किया। उन्होंने बताया कि अंत्योदय कार्ड का वितरण नि:शुल्क होगा और पात्र गृहस्थी कार्डों पर प्रति कार्ड 10 रुपये का शुल्क लगाया गया है। इस दौरान उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों का राशन कार्ड संबंधित ग्राम सभा के प्राथमिक विद्यालयों में प्रधानाध्यापक को वितरण की जिम्मेदारी दी गई है। बचे हुए लाभार्थियों को स्थानीय प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक से संपर्क करने की अपील की गई है।