फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आश्वासनों पर जी रहे हैं काशीपुर दरोपुर मोहल्ले के लोग

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
भदोही। बरसात के मौसम में मोहल्लों में जलभराव, बजबजाती नालियों की शिकायत तो थी ही बारिश नहीं होने पर भी कई मोहल्लों में सड़क पर पैदल चलना मुश्किल हो गया है। नगर पालिका परिषद के काशीपुर और दरोपुर मोहल्ले की दशा बीते कई वर्षों से ऐसे ही है और लोग केवल आश्वासनों पर जी रहे हैं। लोगों का कहना है कि पानी सप्लाई के समय नालियों का पानी ओवरफ्लो होकर सड़कों पर लग जाता है।
दरोपुर और काशीपुर मोहल्ला पिछड़ी और अल्पसंख्यकों की आबादी वाला मोहल्ला है। मुख्य मार्ग पर नाली और इंटरलाकिंग सड़क का निर्माण तो हो चुका है लेकिन नालियां संकरी होने तथा पानी निकासी की व्यवस्था ठीक नहीं होने से नालियां भर कर बजबजाती हुई मिलती हैं। मुख्य मार्ग पर मस्जिद के सामने काशीपुर मार्ग की दशा और भी खराब है। भारी संख्या में गरीब, बुनकर, मजदूर और छोटे छोटे बच्चों का हर रोज स्कूल आना जाना होता है जो किसी तरह बचके आते जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहल्ले के सरफराज अहमद, वाहिद अली, खुरशीद आलम, नईम, दानिश, शाहिद आदि ने कहा कि हम लोगों का जीवन आश्वासनों पर बीत रहा है। दूसरे मोहल्लों की दशा काफी हद तक ठीक हुई है लेकिन हम लोगों का मोहल्ला अति पिछड़ा होते हुए भी इस ओर किसी का ध्यान नहीं है जबकि सरकार विकास की दौड़ में पिछड़ चुके मोहल्लों को बेहतर बनाने के दावे करती रहती है। लोगों ने नगर पालिकाध्यक्ष से जलभराव की समस्या दूर करने की मांग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें