फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधुनिक खेती से किसान आय बढ़ाएं

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
घोसिया। कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां में शुक्रवार को ब्लॉक स्तरीय रबी कृषि गोष्ठी एवं निवेश मेला का आयोजन किया गया। इसमें किसानों को आधुनिक खेती करने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन

गोष्ठी का आगाज औराई विधायक दीनानाथ भाष्कर ने दीप जलाकर किया। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों की आय दोगुना करने के लिए तमाम योजनाएं चला रही है। किसान अनुदानित योजनाओं का लाभ लेकर अपनी आय को बढ़ाएं। मृदा परीक्षण (मिट्टी का परीक्षण) भी हो रहा है,किसानों को चाहिए कि मिट्टी का परीक्षण करा कर कमियों की पूर्ति वैज्ञानिक तरीके से करें। उप निदेशक कृषि अरविंद सिंह ने कहा कि किसान रासायनिक उर्वरक का प्रयोग कम करें। जैविक खेती से मिट्टी की उर्वरा शक्ति जहां बढ़ेगी वहीं पैदावार भी बेहतर होगा। कृषि विशेषज्ञ आरपी चौधरी, रामेश्वर सिंह, रामकुबेर, डॉ. रेखा सिंह ने बेहतर खेती के विभिन्न तरीकों को बताया। मौके पर अश्विनी मिश्रा, चुन्नू दुबे, हरिशंकर दुबे आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें