वहिदानगर। रावण का वध कर 14 वर्ष बाद अयोध्या लौटे प्रभु श्रीराम और भरत का मिलन देख खुशी के आंसू छलक पड़े। चारों भाइयों के अपार प्रेम से परिपूर्ण स्नेहिल मिलन से दर्शक निहाल हो गए। भातृ प्रेम की गंगा में भक्तों ने देर रात तक आस्था की डुबकी लगाई। कोइरौना बाजार में शुक्रवार की रात भरत मिलाप शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। चारों भाइयों के गले मिलते ही श्रीराम के जयकारे गूंजने लगे। भरत मिलाप के साक्षी बने श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर पूजा अर्चना की। इस दौरान आकर्षक लाग विमान और झांकियां निकाली गईं। राधा-कृष्ण नृत्य, मां काली और शिव तांडव की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। इस दौरान पूरे बाजार को रंगीन झालरों और लाइटों से सजाया गया था। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस और पीएसी के जवान तैनात थे। मौके पर प्रमुख पति विष्णु सेठ, देवी प्रसाद मोदनवाल, कमला महतो आदि रहे।