फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटेल जयंती पर निकलेगी प्रभातफेरी

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल का जन्मदिन 31 अक्तूबर को राष्ट्रीय अखंडता दिवस के रूप में मनाया जाएगा। सुबह आठ बजे स्कूल प्रभातफेरी निकालेंगे। सुबह नौ बजे से दोपहर दो बजे तक नेशनल इंटर कालेज भदोही से जिला स्टेडियम तक छात्रों की रैली, दोपहर दो बजे से जीआईसी में भाषण प्रतियोगिता, दोपहर 12 बजे से राष्ट्रीय अखंडता पर प्रदर्शनी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम मुखर्जी पार्क में सूचना एवं श्रम विभाग की ओर से आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सुबह सात बजे रन फार यूनिटी लखनो तिराहे से कलेक्ट्रेट सरपतहां तक निकाली जाएगी। डीएम ने लोगों से आग्रह किया कि कार्यक्रम को सफल बनाएं। अधिकारियों को चेतावनी दी कि जिन्हें जो काम सौंपा गया है, उसका निर्वहन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें