फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट पर निषाद एकता समिति का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। केवट निषाद एकता समिति के बैनर तले मंगलवार को वनवासी समुदाय के लोगों ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। उन्होंने प्रशासन पर वनवासी समाज की उपेक्षा का आरोप लगाया। साथ ही डीएम को प्रार्थना पत्र देकर वनवासी बस्तियों में आवास, हैंडपंप, खड़ंजा समेत अन्य विकास कार्य कराने की मांग की गई। डीएम को सौंपे पत्रक में कहा कि वनवासी समाज के लोग तालाबों, चारागाहों के आसपास कई साल से रहते हैं। हमारी बस्ती में विकास की रोशनी नहीं पहुंची। न हैंडपंप लगे न किसी को आवास और शौचालय मिले। गणेशरायपुर में 100 से अधिक लोग रहते हैं। ज्ञानपुर तहसील से बस्ती के लोगों को आवास गिराने का नोटिस भेजा गया है। साथ ही 50-50 हजार जुर्माना भरने के लिए कहा गया है जबकि हमारे पास खाने तक के लिए पैसे नहीं है। समिति के अध्यक्ष शिवनाथ बिंद ने डीएम से कहा कि वनवासी बस्ती के लोगों को आवास, खेती के लिए जमीन आवंटित की जाए। प्रदर्शन में ज्ञानदास बिंद, प्रेम वनवासी, मुलरा देवी, बबलू, रीना, मुनीब, रीता देवी, सदानंद, विमला, मोलई, नेमा देवी आदि रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें