फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भरत मिलाप में चारों भाइयों का मिलन देख छलके खुशी के आंसू

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपीगंज। नगर का ऐतिहासिक भरत मिलाप रविवार की रात परंपरागत तरीके से संपन्न हुआ। राम-भरत समेत चारों भाइयों के मिलते ही समूचा मैदान जय श्रीराम के जयकारे से गुंजायमान हो उठा। छतों से श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा की। इस दौरान कई आकर्षक लाग विमान निकाले गए। लाग विमानों को अंत में पुरस्कृत किया गया। रामलीला समित और नवयुवक दल के नेतृत्व में भरत मिलाप का आयोजन किया गया। इसके लिए आकर्षक रंग बिरंगी लाइट और झालरों से पूरे नगर की बेहतरीन सजावट की गई थी। राजमार्ग बड़ा चौराहा पर भव्य मंच बनाया गया था। बाबा कबूतर नाथ मंदिर से सज-धज कर भगवान श्रीराम, जगत जननी मां सीता, लक्ष्मण, पवनसुत हनुमान का रथ मंच की ओर बढ़ा तो रामलीला मैदान से गुरु वशिष्ठ के साथ भरत और शत्रुघ्न नगर की जनता के साथ प्रभु श्रीराम की आगवानी करने पहुंचे। चौदह वर्ष वनवास के बाद अयोध्या आगमन पर चारों भाइयों के मिलन का साक्षी बनने लिए हजारों लोगों की भीड़ मौजूद रही। इस दौरान नर-नारियों ने पुष्प वर्षा कर खुशी मनाई। वहीं चारों भाइयों का मिलन देख लोगों के आंखों से खुशी के आंसू छलक पड़े। इसके साथ आकर्षक लाग और विमान का काफिला भगवान राम के रथ के साथ नगर भ्रमण के लिए निकाला गया। उनके दर्शन के लिए नगर की सड़क से लेकर छत तक पर लोगों की भीड़ जमा रही। नगर के ऐतिहासिक भरत मिलाप को देखने के लिए देर शाम तक लोगों के आने का क्रम जारी रहा। इसमें नगर पालिका की ओर से निकाली गई राधा कृष्ण की रासलीला को प्रथम पुरस्कार मिला, द्वितीय पुरस्कार प्रदीप गुप्ता के बनाए महिषासुर वध की झांकी, तृतीय पुरस्कार मदन लाल अग्रहरी की विकास चौकी काली तांडव झांकी महाकालेश्वर को मिला। वहीं ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्रा की विकास चौकी देशभक्ति, आनंद जायसवाल नाथू की अशोक चौकी, इंद्रेश मिश्रा की कांवर महिमा, शालू चौकी की राधा कृष्ण की होली रातभर लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी रही। इस मौके पर नवयुवक दल के अध्यक्ष रामलाल अग्रवाल, पालिका परिषद अध्यक्ष प्रह्लाद दास गुप्त, प्रदीप अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल, दामोदर अग्रहरि, राकेश अग्रवाल, अमित जायसवाल, मदन लाल अग्रहरि, उमेश बघेल, कौंशलेंद्र सिंह, अखिलेंद्र सिंह, विनोद बघेल, संतोष बघेल, रवि बघेल, ऋषि, नवीन मिश्रा, अमित यादव, मुकेश, टुनटुन, कल्लू अग्रवाल, ज्ञानेश्वर अग्रवाल, जितेंद्र गुप्ता, मोहित उमर, नंदलाल जायसवाल, भिखारी लाल अग्रवाल, संजीव जायसवाल, अश्वनी अग्रवाल, विशाल गुप्ता, डब्बू गुप्ता, प्रवीण, मुकेश जायसवाल आदि मेले में सक्रिय रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें