मोढ़। जमुनीपुर अठगवां की ओर से सोमवार को भगवान श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण की शोभा यात्रा निकाली गई। शोभायात्रा के साथ श्रीराम का जयघोष करते हुए वानरी सेना चल रही थी। इस दौरान शोभा यात्रा को जगह-जगह रोककर पुष्प वर्षा की गई। शोभा यात्रा धार्मिक स्थल मेला की बारी से गाजे-बाजे के साथ निकलकर गडरियापुर, कपूरी पट्टी, बीजापुर, पुरानी मोढ़, लक्षावापुर, बरदाहा होते हुए मोढ़ में संपन्न हुई। इसमें बड़ी संख्या में लोग झूमते गाते चल रहे थे। इस दौरान श्रीराम के जयकारे से पूरा नगर गूंजता रहा। इस मौके पर सनी सिंह, योगेंद्र सिंह, संदीप सिंह, प्रशांत सिंह, सूरज बिंद, राहुल सिंह, धीरज सिंह आदि मौजूद रहे।