फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को किया याद

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। पुलिस लाइन में रविवार को पुलिस स्मृति दिवस का आयोजन किया गया। एसपी राजेश एस ने शहीद पुलिस के जवानों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने बताया कि 21 अक्टूबर 1959 को देश की उत्तरी सीमा लद्दाख के दुरूह क्षेत्र में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के 10 जवानों को धोखे से मार दिया गया था। इन्हीं वीर जवानों की याद में प्रत्येक वर्ष 21 अक्टूबर को देश भर में पुलिस के जवानों को याद किया जाता है। इन वीर पुलिस कर्मियों का राष्ट्र प्रेम, समर्पित भाव और प्राणों का बलिदान भावी पीढ़ी को भी कर्तव्यपथ पर निर्भीकता से अग्रसर होने की प्रेरणा देता रहेगा। हमें पुलिस के इन वीर जवानों पर गर्व है। अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय कुमार, सीओ रामकरन समेत अन्य पुलिसकर्मियों ने वीर जवानों को श्रद्धांजलि देकर उनकी शहादत को नमन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें