फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिव्यांगों का किया मार्गदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। दिव्यांग हुनर रोजगार मिशन की ओर से रविवार को एमए समद इंटर कालेज में दिव्यांग जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इसमें दिव्यांगों को दिव्यांग पेंशन, स्वावलंबन कार्ड, ट्राईसाइकिल योजना, दिव्यांग रेलवे योजना आदि के बारे में जानकारी दी गई। मिशन के प्रदेश अध्यक्ष दिव्यांग मुश्ताक अहमद ने लोगों को कहा कि दिव्यांग होना कोई अभिशाप नहीं है। कहा कि ज्यादातर दिव्यांगों को सरकार की ओर से संचालित कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी नहीं होती। शिविर में चार दर्जन दिव्यांगों से विभिन्न योजनाओं के ऑनलाइन फार्म भरवाए गए। इस मौके पर सभासद दानिश सिद्दीकी, आलोक गुप्ता, एहसान अहमद, मनोज गुप्ता, इमामुद्दीन, सैय्यद शम्स, मिन्नू अंसारी, आकाश मोदनवाल, दीपक बरनवाल, पीयूष बरनवाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें