ज्ञानपुर। काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बुधवार को भी दोनो पालियों में बैक और श्रेणी सुधार की परीक्षा हुई। जिसमें 30 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। प्रथम पाली में बीए, बीएससी और बीकाम तृतीय वर्ष में सभी विषय के प्रथम प्रश्नपत्र जबकि बीकाम प्रथम वर्ष में चतुर्थ प्रश्नपत्र की परीक्षा हुई। 213 परीक्षार्थी उपस्थित और 29 अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में बीकाम द्वितीय वर्ष के चतुर्थ प्रश्नपत्र की परीक्षा हुई। 38 ने परीक्षा दी जबकि एक छात्र गैर हाजिर रहा। परीक्षा प्रभारी डॉ. कमाल अहमद सिद्दीकी ने कहा कि दोनो पालियों में परीक्षा शांति पूर्वक ढंग से संपन्न हुई।