फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनसुनवाई कार्यक्रम में नहीं पहुंचे अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। खंड विकास कार्यालय में बुधवार को ब्लॉक प्रमुख प्रशांत सिंह के जनसुनवाई कार्यक्रम में विभागीय अधिकारियों के न पहुंचने से प्रमुख ने नाराजगी जताई। उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी हरिशंकर सिंह को पत्र भेज कर अनुपस्थित सभी अधिकारियों और कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटने की सिफारिश की। प्रमुख ने कहा कि शासन ने जनसुनवाई योजना चालू की है, लेकिन लापरवाही के चलते कार्यक्रम सफल नहीं हो पा रहा है। केवल समाज कल्याण विभाग के अधिकारी ही पहुंचे थे। बुधवार को सुबह 10 बजे प्रमुख जनसुनवाई कार्यक्रम में पहुंचे। उस समय तक एक दर्जन से अधिक फरियादी अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे थे। लेकिन, समाज कल्याण विभाग के अलावा अन्य विभाग का कोई अधिकारी नहीं पहुंचा। अंत तक इंतजार करने के बाद प्रमुख ने सीडीओ को पत्रक भेज कर लापरवाह सभी अधिकारियों कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की उपेक्षा बर्दाश्त नहीं होगी। शासन की मंशा के अनुरूप लोग दूर दराज से अपनी फरियाद लेकर पहुंचे थे जिन्हें बैरंग लौटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें