फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वस्थ भदोही-स्वच्छ भदोही महाअभियान का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। पतंजलि परिवार की ओर से पं. दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर स्वस्थ भदोही-सुंदर भदोही महाअभियान का शुभारंभ किया गया। मंगलवार की शाम भारतीय कालीन प्रौद्योगिकी संस्थान में आयोजित योग गोष्ठी में तीन माह के कार्यक्रमों को अंतिम रूप दिया गया। इस अवसर पर सांसद वीरेंद्र सिंह ने कहा कि शासन से गरीबों के विकास के लिए पर्याप्त योजनाएं चलाई जा रहीं हैं, जिन्हें पात्रों तक पहुंचाने के लिए लोगों सजग प्रहरी की भूमिका निभानी होगी। उन्होंने समाज को जोड़े रखने के लिए महिलाओं के महत्व का बखान किया। कहा कि परिवारों को टूटने से बचाने के लिए महिलाओं की बड़ी जिम्मेदारी है। इसमें पतंजलि परिवार के सेवा कार्यों की उन्होंने सराहना की। जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि स्वच्छता में किसी का स्वार्थ नहीं है। स्वच्छ वातावरण बनाकर हम किसी और का नहीं बल्कि अपना भला करेंगे। उन्होंने योग से शून्य बजट में स्वस्थ रहने की महत्ता पर विस्तार से चर्चा की। गांव स्तर पर आशा, आंगनबाड़ी और ग्राम विकास कर्मियों की सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया। आगामी तीन माह तक चलने वाले कार्यक्रम की चर्चा करते हुए पतंजलि के राज्य प्रभारी संदेश योगी ने दो अक्टूबर से 12 जनवरी तक विभिन्न गांवों और कस्बों में चलाए जाने वाले शिविर में जन सहयोग की अपील की। कार्यक्रम का संचालन धीरज सिंह ने किया। इसके पूर्व अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर गोष्ठी का शुभारंभ किया। पतंजलि परिवार की ओर से अतिथियों को स्मृति चिन्ह और अंगवस्त्र देकर स्वागत किया गया। सीडीओ हरिशंकर सिंह, ब्लॉक प्रमुख प्रशांत सिंह चिट्टू, शैलेंद्र दूबे, भाजयुमो अध्यक्ष अखंड प्रताप सिंह, संगीता खन्ना, एकमा उपाध्यक्ष हाजी अब्दुल हादी, विनोद गुप्ता, हाजी जलील अंसारी, एच एन मौर्य, जेपी गुप्ता, डा. सनत पाल आदि ने संबोधित किया। मुख्य रूप से सुरेश मौर्य, रामजीत पाल, रमेश जायसवाल, स्नेहलता श्रीवास्तव, आरती सिंह, विजय शंकर मौर्य, आशुतोष बरनवाल, रामलाल सरोज, संदीप कानोडिया, रुक्मिणीकांत पांडेय, रेखा तिवारी, प्रियंका, मेहीलाल, अश्विनीसाहू, डॉ. एलसी यादव, अंबिका अग्रहरि, मिथिलेश सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें