फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंजन फेल होने से यात्री रहे हलकान

विज्ञापन
विज्ञापन
लालानगर। मुंबई से चलकर दरभंगा (बिहार) जाने वाली 11061 पवन एक्सप्रेस का इंजन शनिवार को ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन पर फेल हो गया। तकनीकी गड़बड़ी के चलते इंजन फेल होने से ट्रेन तकरीन पौने दो घंटे तक स्टेशन पर खड़ी रही। इससे बेहाल यात्रियों ने हंगामा किया। उनका कहना था कि स्टेशन पर इतनी देर से ट्रेन क्यों खड़ी है? इसके बारे में यात्रियों को कोई सूचना नहीं दी गई। इलाहाबाद से रिलीफ इंजन आने के बाद ट्रेन को आगे चलाया गया। पवन एक्सप्रेस शनिवार को दोपहर 2.40 बजे इलाहाबाद-वाराणसी रेल रूट के ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन पर पहुंची। यहां ट्रेन का ठहराव दो मिनट का है। इसके बाद चालक ने जब ट्रेन को आगे बढ़ाने की कोशिश की तो पता चला कि गाड़ी का इंजन फेल हो चुका है और गाड़ी आगे नहीं चलाई जा सकती। इसके बाद लोको पायलट अजीत श्रीवास्तव ने इंजन में आई खराबी की सूचना ज्ञानपुर रोड स्टेशन अधीक्षक पीके सिंह को दी। स्टेशन अधीक्षक ने इसके बाबत उच्चाधिकारियों को अवगत कराया। स्टेशन पर इंजन फेल होने की सूचना अधिकारियों को मिली तो रेलवे महकमा हरकत में आया। इलाहाबाद से रिलीफ इंजन ज्ञानपुर रोड के लिए भेजा गया, लेकिन रिलीफ इंजन के स्टेशन पर पहुंचने में डेढ़ घंटे से अधिक का समय लग गया। ट्रेन के ज्ञानपुर रोड स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर खड़ी होने की वजह से रूट की अन्य ट्रेनों का संचालन तो प्रभावित नहीं हुआ, लेकिन यात्री परेशान हो गए। परेशान यात्रियों ने हंगामा शुरू कर दिया। उनका कहना था कि इतनी देर से ट्रेन स्टेशन पर खड़ी है, लेकिन क्यों खड़ी है, यह कोई नहीं बता रहा है। स्टेशन पर यात्रियों के लिए सूचनाओं को एनाउंस भी नहीं किया जा रहा है। इस दौरान यात्रियों की स्टेशन अधीक्षक से नोकझोंक भी हुई। मालगाड़ी का रिलीफ इंजन 4:24 बजे ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन पर पहुंचा, तब जाकर पवन एक्सप्रेस को साढ़े चार बजे के आसपास आगे रवाना किया गया। स्टेशन अधीक्षक ने कहा कि इंजन में तकनीकी गड़बड़ी के चलते गाड़ी रुकी रही। इलाहाबाद से इंजन मंगाकर गाड़ी को भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें