फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत और खलिहानों से निकलता है विकास का रास्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के 115वें जन्मदिवस पर शनिवार को विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज ज्ञानपुर के मैदान पर किसान सम्मान दिवस, संगोष्ठी, किसान मेला और प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सांसद वीरेंद्र सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष काजल यादव और जिलाधिकारी विशाख जी ने पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। इस अवसर पर सांसद और जिलाधिकारी ने सुरियावां ब्लॉक के अभिया निवासी मालती देवी दलित समूह संस्थान को फॉर्म मशीनरी बैंक योजना के तहत आठ लाख रुपये का अनुदान प्रमाण पत्र, अभोली ब्लॉक के परऊपुर निवासी रामेश्वर सिंह को कृषक सेवा समूह योजना के तहत आठ लाख रुपये का अनुदान प्रमाण पत्र, ज्ञानपुर ब्लॉक के जोरई निवासी लालमनि दलित को हरित क्रांति योजना के तहत रोटावेटर के लिए 35 हजार का अनुदान प्रमाण पत्र और चकसुंदरपुर निवासी मेहीलाल यादव को थ्रेसर के लिए 40 हजार रुपये का अनुदान प्रमाण पत्र दिया। सांसद ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह कहा करते थे कि देश के विकास का रास्ता किसानों के खेत और खलिहानों से निकलता है। उनहोंने कहा कि देश की आजादी के बाद यह पहली सरकार है, जिसने 42 फीसदी बजट किसानों के विकास के लिए दिया है। जिलाधिकारी ने कहा कि किसान धान क्रय केंद्रों पर ही अपना धान बेचें। धान की कीमत उनके खातों में भेज दी जाएगी। बिचौलियों के प्रलोभन में न आएं। बिचौलियों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। कहा कि सिंचाई के लिए नहर को चालू कर दिया गया है। किसान मेले में विभिन्न विभागों ने स्टाल लगाकर योजनाओं की जानकारी दी। इस मौके पर विधायक रविंद्र नाथ त्रिपाठी, सीडीओ हरिशंकर सिंह, कृषि उप निदेशक अरविंद सिंह समेत अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें