भदोही। रेलवे स्टेशन के पूर्वी सिग्नल के पास बुधवार को 10 वर्षीय किशोरी की ट्रेन के चपेट में आ जाने से मौत हो गई। किशोरी गुजरिया मिर्जापुर के कंतित निवासी अबरार शाह की लड़की थी जो नगर के जलालपुर लाइन पार क्षेत्र निवासी अपने ननिहाल आई थी। घटना के बारे में बताया गया है कि किशोरी अपने मामा की मुर्गी पकड़ने के लिए रेलवे लाइन पर चली गई और उसी समय ट्रेन आ गई। बताते हैं कि गुजरिया मुर्गी पकड़ने का प्रयास कर रही थी। भागते भागते वह ट्रैक पर पहुंच गई। उसी समय ट्रेन आ रही थी जिसकी ओर बालिका का ध्यान नहीं गया और धक्के से घायल हो गई। लोगों ने बताया कि लोग उसे राजकीय एमबीएस अस्पताल भी लेकर गए थे जहां मृत घोषित कर दिया गया। कोतवाली प्रभारी, मनोज कुमार पांडेय ने बताया कि पंचनामा कर शव परिजनों को सौंप दिया गया।