फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोकलमऊ गांव में जांच के लिए पहंची टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
मोढ़। सुरियावां विकास खंड के कोमलमऊ जगदीशपुर में विकास कार्यों की जांच करने बुधवार को दो अफसरों की टीम पहुंची। अफसरों ने एक घंटे से अधिक समय तक खड़ंजा, बाउंड्रीवाल और शौचालय की जांच की। माह भर पूर्व गांव के बबलू सरोज और हकीम अली ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर गांव के विकास कार्यों में धांधली का आरोप लगाया था। डीएम ने जांच के लिए मुख्य कार्यकारी अधिकारी मस्त्य राजीव कुमार और जेई अरुण कुमार सिंह को नामित किया था। बुधवार को दोनों अफसर मय टीम गांव में जांच करने के लिए पहुंचे। अधिकारियों ने गांव में बने खड़ंजों की बारीकि से जांच करने के साथ ही स्कूल की बाउंड्रीवाल और शौचालय की पड़ताल की। इस मौके पर प्रधान नन्हकू गौतम, सेक्रेटरी राजनाथ समेत कई ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें