फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

31 दिसंबर तक गावों को कराएं ओडीएफ

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। मुख्य विकास अधिकारी हरिशंकर सिंह की अध्यक्षता में शनिवार को औराई ब्लॉक के स्वच्छता समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। इसमें शौचालय निर्माण के कार्यों की समीक्षा की गई। सीडीओ ने कहा कि 31 दिसंबर तक जिले को ओडीएफ यानि खुले में शौच से मुक्त करना है। शौचालय बनने से बीमारी 50 फीसदी तक घट जाएगी। जब तक समाज का व्यापक वर्ग अभियान से नहीं जुड़ेगा सफलता नहीं मिलेगी। उन्होंने समाज के विभिन्न वर्ग के लोगों से आग्रह किया कि सरकार के अभियान में वह अपनी भागीदारी निभाएं। उन्होंने बीडीओ औराई समेत सभी ग्राम पंचायत अधिकारियों से कहा कि वह कार्य में तेजी लाएं। इस मौके पर डीसी मनरेगा अजीत कुमार सिंह, डीपीआरओ अनिल त्रिपाठी, सरोज पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें