फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उमरा के सफर पर रवाना हुए हाजी अजीज

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपीगंज । इलाके के बर्जी खुर्द गांव निवासी एवं पसमांदा मुस्लिम समाज के प्रदेश सचिव हाजी अब्दुल अजीज मंसूरी शनिवार को उमरा के लिए मदीना-मुनव्वरा (सऊदी अरब) के सफर पर रवाना हुए ।
विज्ञापन

उन्हें शनिवार को दोपहर बाद रिश्तेदारो,करीबियों और ग्रामीणों ने माला फूल पहनाकर रवाना किया । इसके जपूर्व सभी लोगों ने गले मिलकर सफर पर जाने की मुबारक बाद दी । साथ ही मदीना-मुनव्वरा पहुंच कर खुदा और रसूल की बारगाह मे दुआ करने की अपील की ।आयोजित मिलाद में उलेमा ने हज और उमरा के मुबारक सफर पर रोशनी डाली । शायरों ने नात-ए-नबी पेशकर सामईन के दिल बाग बाग कर दिया । हाजी अब्दुल अजीज मंसूरी ने कहा कि वे पूर्व में हज का मुबारक सफर कर चुके हैं । अब हज से इतर उमरा शरीफ के सफर पर जा रहे हैं । बताया कि मदीना-मुनव्वरा पहुंच कर खुदा और रसूल की बारगाह में मुल्क में अमन चैन की दुआ करेंगे । सभी के तरक्की और कामयाबी के लिए मदनी सरकार से इल्तिजा करेगें। उनके साथ उमरा शरीफ के लिए गांव के मोहम्मद हबीब भी रवाना हुए । उन्हें सफर पर रवाना करने वालों में हाजी तैयब अंसारी, मोहम्मद सफी , हाजी इलियास, हाफिज नियाज, मौलाना सद्दाम समेत तमाम लोग शामिल थे ।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें