फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षाप्रेरकों की संविदा अवधि बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। दीपावली से पहले केंद्र सरकार ने शिक्षा प्रेरकों के लिए अच्छी खबर दे दी। प्रदेश सरकार के हाथ खड़े करने से जिले के 850 शिक्षा प्रेरकों की नौकरी पर संकट के बादल मंडराने लगे थे। अब केंद्र ने दिसंबर 2017 तक उनकी संविदा अवधि बढ़ा दी है।
विज्ञापन

साक्षर भारत मिशन के तहत सभी को शिक्षित करने के लिए केंद्र सरकार की ओर से तीन साल पूर्व ग्रामीण अंचलों में दो-दो हजार के अल्प मानदेय पर शिक्षा प्रेरक रखे गए। उन्हेें ग्रामीण इलाकों में किन्हीं कारणों से पढ़ाई न करने वाले 15 से 65 साल तक के लोगों को लोक शिक्षा केंद्रों पर पढ़ाने की जिम्मेदारी सौंपी गई। जिले में करीब 926 शिक्षा प्रेरक तीन साल पूर्व तैनात हुए थे। हर साल उनकी संविदा बढ़ाकर काम कराया गया। मार्च 2017 तक संविदा खत्म होने के बाद सरकार की ओर से सितंबर तक दोबारा बढ़ा दिया गया। 30 सितंबर को संविदा खत्म होने के बाद विभागीय अधिकारी से लेकर शिक्षा प्रेरकों में असमंजस की स्थिति उत्पन्न हो गई। शिक्षा प्रेरकों, जिला समन्वयक, ब्लॉक समन्वयकों को लेकर प्रदेश सरकार ने हाथ खड़ा किया तो वह परेशान हो गए। करीब एक माह तक स्कूलों में पढ़ाने के दौरान नौकरी को लेकर चिंतित शिक्षा प्रेरकों को केंद्र सरकार ने राहत दे दी। 11 अक्टूबर को मानव संसाधन एवं विकास मंत्रालय के स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग की ओर से पत्र जारी कर प्रेरकों की संविदा को तीन माह के लिए बढ़ा दिया। साक्षरता मिशन के जिला समन्वयक आरके तिवारी ने कहा कि पत्र अभी कार्यालय नहीं आया है, लेकिन सूचना मिल चुकी है कि संविदा दिसंबर तक बढ़ाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें