फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन साधारण का रुट बदलने से यात्री यात्रा से हुए वंचित

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपीगंज (भदोही)।
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे के ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन पर रविवार को रक्सौल से मुंबई जाने वाली जनसाधारण एक्सप्रेस का रूट बदल जाने से 400 से अधिक यात्री मुंबई जाने से वंचित रह गए। यह ट्रेन सप्ताह में एक दिन चलती है। शनिवार को वाराणसी-इलाहाबाद रेल रूट के हरदत्तपुर स्टेशन के समीप मालगाड़ी के चार डिब्बे बेपटरी हो गए थे। इससे कई ट्रेनों का रूट बदल दिया गया था।
विज्ञापन

प्रत्येक रविवार को सुबह पांच बजे ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन पर पहुंचने का इस ट्रेन का समय है लेकिन रविवार को इस ट्रेन को भदोही रूट से रवाना कर दिया गया। इससे माधोसिंह-ज्ञानपुर रोड रूट से जाने वाले 400 से अधिक लोग मुंबई जाने से वंचित रह गए। ज्यादातर यात्री आसपास के क्षेत्रों से इसी स्टेशन से मुंबई के लिए सफर करते हैं। रविवार को ज्ञानपुर रोड स्टेशन पर जनसाधारण एक्सप्रेस का डेढ़ लाख रुपये से अधिक का टिकट बिकता है। रविवार की सुबह ट्रेन का रूट बदल दिए जाने से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। रात से ही आकर स्टेशन पर बैठे जब यात्रियों को पता चला कि ट्रेन इस स्टेशन से नहीं जाएगी तो लोग अपने घर के लिए चल दिए। कुछ लोग इलाहाबाद गाड़ी पकड़ने के लिए चल दिए। जहां यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं रेल विभाग को भी नुकसान उठाना पड़ा। ज्ञात हो कि शनिवार को हरदत्तपुर के पास मालगाड़ी के चार वैगन पटरी से उतर जाने के कारण गाड़ियों का आवागमन बाधित हो गया था। रविवार की सुबह गाड़ियों का आवागमन चालू हुआ। तब जाकर अन्य ट्रेनें इस रूट से चलनी शुरू हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें