फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीखापुर और गिर्दबड़गांव के मॉडल स्कूल चलेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर (भदोही)। करीब तीन साल के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार छह करोड़ से बनकर तैयार मॉडल स्कूल इसी सत्र से चालू हो जाएंगे। शासन के निर्देश पर सेवानिवृत्त राजकीय एवं सहायता प्राप्त शिक्षकों का चयन कर उन्हें रखा जाएगा। इसके लिए 12 जुलाई तक विभाग की ओर से आवेदन मांगे गए हैं। शिक्षकों के चयन के बाद करीब एक माह विलंब से यह विद्यालय संचालित होंगे।
विज्ञापन

बसपा सरकार में तत्कालीन माध्यमिक शिक्षा मंत्री रंगनाथ मिश्र के प्रयास से जिले में दो मॉडल स्कूल स्वीकृत हुए थे। करीब दो साल तक जमीन न मिलने से स्कूल का निर्माण नहीं हो सका। औराई के गिर्दबड़गांव और ज्ञानपुर के सीखापुर में जमीन मिलने के बाद तीन-तीन करोड़ की लागत से 2013 में स्कूल बनकर तैयार हो गए। स्कूल भवन बनने के बाद विद्यालय संचालन की आस जगी लेकिन शिक्षकों की नियुक्ति न होने से तीन साल तक कुछ नहीं हो सका। माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से हर साल शिक्षकों के चयन के लिए पत्र शासन को भेजा गया लेकिन कोई पहल नहीं हो सकी। सूबे में सत्ता परिवर्तन के बाद विद्यालय को संचालित करने की कवायद शुरू हो गई। 29 जून को शासनादेश जारी कर दिया गया। इसमें एक जुलाई से विद्यालय संचालित करने के लिए कहा गया। स्कूलों में राजकीय एवं सहायता प्राप्त विद्यालय से सेवानिवृत्त ऐसे शिक्षक जो हिंदी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, जीव विज्ञान पढ़ाते थे। उन्हें चयनित करने के लिए कहा गया। शासन का पत्र आने के बाद माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से 12 जुलाई तक आवेदन मांगा गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक संतोष कुमार मिश्र ने कहा कि मॉडल स्कूलों के संचालन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। बच्चों के एडमिशन की शुरुआत हो गई है। शिक्षकों के चयन के बाद कक्षाएं शुरू हो जाएगी। उन्होंने बताया कि सेवानिवृत्त शिक्षकों को अंतिम वेतन और पेंशन के अंतर को मानकर मानदेय दिया जाएगा।
विज्ञापन

धर्मेन्द्र पाल/पंकज चौबे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें