फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: समूह की 60 हजार महिलाएं बनेंगी लखपति दीदी, लक्ष्य तय

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत गठित महिला समूहों से जुड़ी 60 हजार महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य तय किया गया है। शासन से निर्धारित लक्ष्य की पूर्ति को लेकर विभागीय स्तर से चयन से लेकर उन्हें रोजगार परक प्रशिक्षण दिया जाएगा। लखपति कम्युनिटी रिसोर्स पर्सन (सीआरपी) द्वारा महिलाओं का चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

शासन की ओर से महिलाओं को रोजगार से जोड़कर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने को लेकर तमाम कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। इसी तरह राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत गठित समूहों से जुड़ी महिलाओं को लखपति बनाने का प्रयास भी किया जा रहा है। इस योजना का उद्देश्य है कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं की वार्षिक पारिवारिक आय को कम से कम एक लाख रुपये से अधिक हो। जिला मिशन प्रबंधक शैलेंद्र सिंह ने बताया कि शासन से 59 हजार 111 महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य दिया गया है। पहले से चयनित लखपति दीदी ही बतौर कम्युनिटी रिसोर्स पर्सन संभावित लखपति महिलाओं का चयन करेंगी। उनका नाम डिजिटल आजीविका रजिस्टर में दर्ज करेंगी।

मिलेगा रोजगार परक प्रशिक्षण
चयनित लखपति दीदी रोजगार करने के साथ अपने कला कौशल में और निखार ला सकें, महिलाओं को ड्रोन संचालन, एलईडी बल्ब बनाना, प्लंबिंग, बुनाई और फूड प्रोसेसिंग जैसे विभिन्न क्षेत्रों में कौशल प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। इसके साथ ही उन्हें अपना काम शुरू करने के जरिये आसान और कम ब्याज एक से पांच लाख रुपये तक का ऋण भी उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें