फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: मानदेय वृद्धि के लिए 600 कार्मिकों ने किया कार्य बहिष्कार

विज्ञापन
विकास भवन पर प्रदर्शन करते बीबीजी रामजी संब​धित कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
ज्ञानपुर। अल्प मानदेय के विरोध में बुधवार को वीबी-जीरामजी कर्मचारी महासंघ से जुड़े कार्मिकों ने कार्य बहिष्कार कर प्रदर्शन किया। विकास भवन पहुंचे विभिन्न संवर्गों के कार्मिकों ने मानदेय वृद्धि की मांग के लिए आवाज बुलंद की। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं होने पर दो दिसंबर से पूर्ण कार्य बहिष्कार के साथ अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रदर्शन में रोजगार सेवक, कंप्यूटर ऑपरेटर, तकनीकी सहायक समेत विभिन्न संवर्गों के सैकड़ों कर्मचारी शामिल हुए। कार्मिकों ने आरोप लगाया कि बीते 16 वर्षों से मानव संसाधन नीति का निर्धारण नहीं किया गया है। महंगाई लगातार बढ़ रही है, लेकिन कर्मचारियों का मानदेय इतना कम है कि उनके लिए परिवार का भरण-पोषण करना मुश्किल हो रहा है। चिकित्सा और सामाजिक सुरक्षा जैसी सुविधाएं भी नहीं मिल रही हैं। मानदेय वृद्धि में विसंगतियों को लेकर कर्मचारियों में असंतोष है।
कर्मचारियों ने कहा कि आगामी दिनों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। यदि मानदेय वृद्धि की मांग की अनदेखी की गई तो वे मतदान के जरिए अपनी ताकत दिखाएंगे। उन्होंने कहा कि सम्मानजनक मानदेय वृद्धि होने तक आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन

इस दौरान सुरेश तिवारी, धर्मराज यादव, सेवालाल यादव, ब्रह्मजीत शुक्ला, संदीप मौर्या, अंजू सिंह, उषा देवी, रसीला मौर्या, सविता पांडेय, अनिता यादव, सुमन विश्वकर्मा, कुसुम मौर्या, सुशीला गुप्ता, रेखा पाल, चंदा देवी और रेखा देवी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें