फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: 60 फीसदी महिलाओं में चिंता रोग, पारिवारिक समस्या से परेशान होती हैं महिलाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिला अस्पताल के मानसिक स्वास्थ्य प्रकोष्ठ विभाग की ओपीडी में दो से तीन महीने के अंदर करीब 20 फीसदी मरीजों की संख्या बढ़ी है। इसमें युवाओं की संख्या करीब 30 फीसदी है। वहीं महिलाओं की संख्या 60 फीसदी तक है। अधिकतर अवसाद और चिंता रोग से ग्रसित लोग पहुंच रहे हैं। वरिष्ठ परामर्शदाता अशोक पराशर ने बताया कि महिलाओं में अधिकतर समस्या पारिवारिक होती है। उनमें चक्कर आना और सर दर्द व नींद न लगने के लक्षण दिखते हैं।
विज्ञापन

बदलती जीवनशैली और भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग तनाव, अवसाद और चिंता जैसी समस्याओं से घिरने लगे हैं। कई बार अनियमित दिनचर्या और खानपान भी लोगों के जीवन पर प्रभाव डालती हैं। महाराजा चेतसिंह जिला अस्पताल के मानसिक स्वास्थ्य प्रकोष्ठ विभाग में बीते दो महीनों में करीब 30 फीसदी तक मरीजों की संख्या बढ़ी है। दो महीने पहले तक जहां अस्पताल में 40 से 45 के बीच मरीज पहुंचते थे। वहीं अब यह संख्या बढ़कर 55 से 60 के बीच पहुंच गया है। अस्पताल में सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को मानसिक विभाग में ओपीडी होती है। जिसमें दिन बीतने के साथ संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। ओपीडी में करीब 30 फीसदी युवा पहुंचते हैं। जिनमें अधिकतर तनाव या अवसाद से घिरे मिलते हैं। वहीं करीब 60 फीसदी महिलाएं चिंता रोग से ग्रसित रहती हैं। युवाओं में जहां भविष्य और कैरियर को लेकर चिंता अधिक दिखती है। वहीं महिलाओं में पारिवारिक तनाव और चिंता देखने को मिलता है।

डेढ़ घंटे मोबाइल पर बीता रहे हैं तो आप मोबाइल एडिक्शन के शिकार
मानसिक स्वास्थ्य प्रकोष्ठ के वरिष्ठ परामर्शदाता अशोक पराशर ने बताया कि अगर आप बिना काम मोबाइल पर सप्ताह में 20 घंटे यानि की हर दिन डेढ घंटे से ज्यादा मोबाइल पर बीता रहे हैं तो आप मोबाइल एडिक्शन का शिकार हैं। बताया कि मोबाइल एडिक्शन एक गंभीर समस्या है, लेकिन अधिकतर लोग इसे मानने को तैयार नहीं होते। बताया कि ओपीडी में आने वाले युवाओं में सबसे पहले इसे ही चेक किया जाता है। हालांकि लोग इसे मानने को तैयार नहीं होते। बताया कि मानसिक रोग से बचने के लिए नियमित दिनचर्या, खानपान सुधारने के साथ योग और व्यायाम को शामिल करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें