फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: 60 लीटर सिरका और 78 लीटर एसिटिक एसिड सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपीगंज। खाद्य विभाग की टीम ने बृहस्पतिवार को ककराही रेलवे फाटक के पास से 60 लीटर सिरका और 78 लीटर एसिटिक एसिड पकड़ा है। टीम ने नूमना लेकर जांच के लिए भेज दिया है। वहीं बरामद सिरका और एसिटिक एसिड को सीज कर दिया है। जिले में कई दिनों से केमिकल युक्त सिरका बेचने की शिकायत मिल रही थी। इसकी शिकायत एक व्यक्ति ने डीएम शैलेश कुमार से की थी। शिकायत के बाद डीएम ने खाद्य सुरक्षा विभाग को मामले की जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। खाद्य सुरक्षा अधिकारी विवेक मालवीय ने बताया कि ककराही रेलवे क्रासिंग के पास कुछ लोग गैलन लेकर आते दिखाई दिए। वह जैसे ही एसिड बेचने वाले दुकान पर पहुंचे तभी टीम ने उनको पकड़ लिया। दोनों का नमूना जांच के लिए भेजा गया है। यदि जांच में कोई कमी मिलती है तो संबंधित पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें