फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: एमआरएफ सेंटर पर लटका रहता है ताला, दुर्गंध से लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
औराई। घोसियां में एमआरएफ सेंटर बनाया गया है, लेकिन कूड़ा निस्तारण नहीं हो रहा है। सेंटर पर ताला लटका रहता है। इससे जगह-जगह फैली गंदगी के कारण दुर्गंध से लोग परेशान हैं। जिले की सात नगर निकायों में घोसियां वाराणसी-प्रयागराज मार्ग पर स्थित है। सेंटर पर जो कर्मचारी तैनात है उसका पता नहीं है। एमआरएफ सेंटर में कूड़ा निस्तारण के लिए लगे संयंत्र भी आज तक चल नहीं सके हैं। वार्ड 6 ईदगाह के पास और वार्ड नंबर 10 तालाब पर कूड़े का अंबार लगा है, जो एमआरएफ सेंटर तक पहुंच नहीं पा रहा है। अब बरसात भी शुरू हो गई है। बारिश से पहले कूड़ा नहीं हटा तो नगर में संक्रामक बीमारी फैलाने का खतरा है। अधिशासी अधिकारी अनुपम कुमार ने बताया की एमआरएफ सेंटर में मशीन चलती है। कुछ लोग गीला और सूखा कूड़ा एक में मिला देते हैं। कूड़े को अलग-अलग किया जाता है। नगर में जहां कूड़ा डंप है उसे जल्द हटवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें