फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: अघोषित कटौती के खिलाफ ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
कौलापुर। कोइरौना फीडर से जुड़े दर्जन भर से अधिक गांव में बिजली आपूर्ति बदतर है। इससे नाराज ग्रामीणों ने सुजातपुर गांव में रविवार को प्रदर्शन कर विरोध जताया। बिजली विभाग से अविलंब सुधार की मांग की।
विज्ञापन

ग्रामीण उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया कि कोइरौना फीडर का संचालन वितरण उपकेंद्र गिराई-गोपीगंज से संचालित होता है। वितरण उपकेंद्र से जुड़े कुछ गांव के लोग बिजली कटौती तथा लो वोल्टेज से काफी परेशान हैं। उमस भरी गर्मी से परेशानी तो हो ही रही है। किसान सिंचाई भी नहीं कर पा रहे हैं। ग्रामीणों ने कोइरौना फीडर के जर्जर उपकरण बदलकर समस्या का समाधान कराने की मांग की है।प्रदर्शन करने वालों में मंटू पांडेय, सुजीत तिवारी, दीपू पांडेय, शरद पांडेय, त्रिवेणी प्रसाद तिवारी, शैलेश तिवारी, बसंतलाल यादव, कमला शंकर तिवारी समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण उपभोक्ता शामिल रहे। एसडीओ गोपीगंज ईश्वर शरण सिंह ने बताया कि लोकल फाल्ट होने से दिक्कत होती है। शिकायत मिलने पर शिकायत मिलने पर इसे ठीक कराया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें