ज्ञानपुर। टीबी रोग के रोकथाम के लिए सरकार की ओर से विभिन्न उपाय किए जा रहे हैं। इसके लिए जून से लेकर अगस्त तक घर-घर मरीज खोजने का अभियान चलाया गया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से तीन माह में 562 टीबी के मरीज खोजे गए। केंद्र सरकार ने क्षय रोग के उन्मूलन के लिए वर्ष 2025 तक का लक्ष्य रखा है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से घर घर खोज अभियान में टीबी के मरीजों की तलाश करायी गई। इस दौरान संभावित रोगियों को चिह्नित कर जांच कराई गई, जिसमें 562 लोगों में बीमारी की पुष्टि हुई। अब इनका इलाज शुरू कर दिया गया है। मरीजों को नि:शुल्क दवा के साथ ही पांच सौ रुपये प्रतिमाह पौष्टिक आहार के लिए भी दिया जाता है। कोरोना महामारी के दौरान क्षय रोगियों की तलाश ठप हो गई थी। स्वास्थ्य विभाग अब सक्रिय हो गया है। जिले में संचारी रोग से बचाव व क्षय रोगियों की तलाश के लिए दस्तक अभियान चलाया गया। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. एसपी सिंह ने बताया है कि क्षय रोग के रोकथाम के लिए कार्य किए जा रहे हैं। अभियान के तहत घर-घर जाकर क्षय रोगी की तलाश की गई। तीन माह में 562 क्षय रोगी मिले हैं। सभी का इलाज शुरू कर दिया गया है। इसके अलावा भी लोगों को चिन्हित कर जांच कराई जाती है। लक्षण मिलने पर लापरवाही न बरतें। तत्काल नजदीक के स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर चिकित्सक से संपर्क करें और जांच कराएं। क्षय रोगियों को नि:शुल्क दवा दी जाती है। साथ ही पांच सौ रुपये प्रतिमाह पौष्टिक आहार के लिए भी दिया जाता है।