फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदर्शन कर वनवासियों ने की गिरफ्तारी की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपीगंज। कोतवाली के ककराही निवासी वनवासी परिवारों ने कोतवाली गेट पर प्रदर्शन कर मारपीट करने और सरकारी आवास का निर्माण रोकने वालों के गिरफ्तारी की मांग पुलिस से की। कन्हैया ने नामजद तहरीर पुलिस को देकर आरोप लगाया कि भाई लालजी के परिवार को सरकारी आवास मिला है। तहसील प्रशासन के निर्देश पर राजस्व विभाग ने जमीन की पैमाइश कराकर निर्माण कराने की संस्तुति दी है। आवास की दीवार लगभग पांच फिट ऊंची होने पर आसपास के लोगों ने निर्माण कार्य रोककर शुक्रवार को मारपीट की। मारपीट के विरोध में देर शाम मिर्जापुर-गोपीगंज मार्ग को जाम कर विरोध भी किया गया था। जानकारी पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच कर वनवासियों को समझा-बुझाकर शांत कराया, लेकिन अभी तक मारपीट करने वालों के खिलाफ पुलिस न तो मुकदमा दर्ज कर सकी है न गिरफ्तारी ही कर सकी। मारपीट और सरकारी आवास के निर्माण पर रोक लगाने वाले धमकी दे रहे हैं जिससे वनवासी किसी अनहोनी की चिंता में हैं। दो दिन में गिरफ्तारी कर आवास निर्माण को शुरू नहीं कराया गया तो वनवासी एसपी कार्यालय का भी घेराव करने के लिए विवश होंगे। प्रदर्शन करने वालों में कलावती, जगवंती, सुशीला, सुनीता, छांगुर, सुरेश वनवासी आदि रहे। प्रभारी निरीक्षक संजय राय ने कहा कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें