फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालीन नगरी की तीनों सीटों पर 56.90 फीसदी मतदान

विज्ञापन
विज्ञापन
लोकतंत्र की आस्था का पर्व मतदान दिवस सोमवार को बड़े ही उत्साह के साथ मनाया गया। जिले के तीन विधानसभा सीटों के लिए 710 मतदान केंद्रों पर बनाए गए 1375 बूथों पर शाम सात बजे तक 56.90 फीसदी मतदाताओं ने अपने अधिकार का प्रयोग किया। इसमें सबसे ज्यादा मतदान औराई विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं ने किया, जबकि सबसे कम ज्ञानपुर क्षेत्र में वोट पड़े। मतदान के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। बूथों पर सुरक्षा का मुख्य मोर्चा अर्धसैनिक बल के जवानों ने संभाला था। जिला निर्वाचन अधिकारी आर्यका अखौरी और एसपी डॉ. अनिल कुमार ने बूथों का जायजा लिया।
विज्ञापन

महीने भर से चल रही तैयारी के बाद सोमवार को सुबह छह बजे ही मतदेय स्थल खुल गए। पोलिंग एजेंटों की मौजूदगी में पहले मॉक पोल कराया गया। जैसे ही घड़ी की सुई सुबह के सात पर पहुंची, वैसे ही मतदान शुरू हो गया। कुछ केंद्रों पर तो मतदान शुरू होने से पहले ही मतदाता पहुंच गए थे। सुबह से शाम तक लोगों ने बड़े ही उत्साह के साथ मतदान प्रक्रिया में हिस्सा लिया। मतदान का समय तो शाम छह बजे तक ही था, लेकिन कई बूथों पर कतार होने के कारण मतदान साढ़े सात बजे तक चला। निर्वाचन कार्यालय के आंकड़ों के अनुसार तीनों विधानसभा सीटों भदोही, ज्ञानपुर और औराई में 56.90 फीसदी मतदान हुआ। इस तरह से 11 लाख 96 हजार 852 मतदाताओं में से करीब छह लाख 81 हजार मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। भदोही में 57.67 फीसदी, ज्ञानपुर में 54 और औराई में 59.02 फीसदी मतदान हुआ।
विज्ञापन

------------------------
इस तरह बढ़ा मतदान प्रतिशत
समय (बजे में) मतदान प्रतिशत
09:00 7.43
11:00 22.24
01:00 35.59
03:00 47.49
05:00 54.31
07:00 56.90
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें