फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: रोजगार मेले में 55 अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिला सेवायोजन विभाग की ओर से पुरानी कलेक्ट्रेट बालीपुर में रोजगार मेले का आयोजन हुआ। मेले में तीन कंपनियों ने 55 अभ्यर्थियों का चयन किया। नियुक्ति पत्र पाते ही युवाओं के चेहरे खिल गए।
विज्ञापन

जिला सेवायोजना विभाग की ओर से पुरानी कलेक्ट्रेट में आयोजित रोजगार मेले में प्रतिभाग लेने के लिए 150 युवाओं ने पंजीकरण कराया था। सुबह 10 बजते ही अभ्यर्थियों की भीड़ जुटने लगी। तीनों कंपनियों के अधिकारियों ने उपस्थित सभी अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्र इत्यादि देखें। जिसके बाद 80 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए आमंत्रित किया गया। साक्षात्कार के बाद 55 अभ्यर्थियों का चयन हुआ।
जिला सेवायोजन अधिकारी शिवानी मिश्रा ने सभी अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र बांटे। उन्होंने कहा कि रोजगार मेले का समय-समय पर आयोजन किया जाता रहा है। इस बार 55 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। जिन्हें नियुक्ति पत्र दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें