ज्ञानपुर। यूपी बोर्ड परीक्षा से पहले जिले में प्री-बोर्ड और प्रायोगिक परीक्षा कराई जाएगी। अभी तक परिषद की तरफ से शेड्यूल जारी नहीं हुआ है, लेकिन जनवरी के पहले सप्ताह में इसे कराने की तैयारी है। प्री-बोर्ड परीक्षा के लिए स्कूलों को सभी कोर्स समय से पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए हैं। प्री-बोर्ड में 10वीं और 12वीं के 52 हजार 843 छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से बोर्ड परीक्षा का शेड्यूल पहले ही जारी हो चुका है। पांच फरवरी से शुरू होने वाली परीक्षा से पहले प्रायोगिक एवं प्री-बोर्ड परीक्षाएं होनी हैं। कक्षा 10 और 12 की प्री-बोर्ड लिखित परीक्षा का आयोजन जनवरी के पहले सप्ताह में आयोजित की जाएगी।
जिला विद्यालय निरीक्षक अंशुमान ने कहा कि बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले 52 हजार 843 परीक्षार्थी ही प्री-बोर्ड में शामिल होंगे। परीक्षा को लेकर उनके अंदर जो डर होगा इसके माध्यम से समाप्त हो जाएगा। बताया कि प्रायोगिक परीक्षा और प्री-बोर्ड परीक्षा का अभी शेड्यूल जारी नहीं हुआ है, लेकिन जनवरी में दोनो परीक्षाएं करानी है।