फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

18 बसों से अपने घर रवाना हुए 528 श्रमिक

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। तहसील क्षेत्र के 528 श्रमिकों को सोमवार को उपजिलाधिकारी आशीष कुमार मिश्रा की देखरेख में 18 विशेष बसों से उनके गृह जनपद रवाना कर दिया गया। इनमें मुख्यत: श्रमिक थे जो कालीन बुनाई समेत अन्य मजदूरी करते थे। ये मजदूर लॉकडाउन शुरू होने के बाद से भदोही में फंस गए थे और कई सप्ताह से जिला प्रशासन से घर वापसी की गुहार लगा रहे थे।
विज्ञापन

श्रमिकों के लिए विशेष बसों को नेशनल इंटर कॉलेज के बाहर खड़ा किया गया था। सभी को सुबह आठ बजे वहीं पर बुलाया गया था। सभी श्रमिकों का नेशनल कॉलेज शेल्टर होम में चिकित्सकीय जांच कराने के बाद उन्हें रवाना किया गया। उपजिलाधिकारी ने बताया कि श्रमिकों को जांच रिपोर्ट दिए गए हैं। उन्हें भोजन कराया गया। श्रमिक गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, ललितपुर, बलिया, चित्रकूट, बांदा, बुलंदशहर, मुजफ्फरनगर, मेरठ, प्रयागराज, प्रतापगढ़, संत कबीर नगर, सीतापुर, वाराणसी, अमरोहा, गोरखपुर, बिजनौर, महाराजगंज, कुशीनगर, लखनऊ, गोंडा, मुरादाबाद आदि जनपदों के थे। सभी ने घर वापसी के लिए तहसील में अपना पंजीकरण कराया था। बसों पर अपनी सीट मिल जाने के बाद श्रमिकों के चेहरे पर संतोष साफ झलक रहा था। कई अपने पूरे परिवार से थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें