फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Weather: भदोही में चार दिनों में हुई 52.4 एमएम बारिश, गर्मी से मिली राहत; माैसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Tue, 24 Jun 2025 12:37 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।

सार

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में बारिश का अलर्ट जारी हुआ है। कुछ दिनों से हो रही बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। सुबह हल्की धूप से लोगों को उमस का सामना भी करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
भदोही में बारिश का अलर्ट। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Bhadohi Weather News: कालीन नगरी में एक सप्ताह से मौसम का मिजाज बदला है। रविवार रात को बूंदाबांदी हुई। इससे सोमवार को पूरे दिन बादलों की आवाजाही लगी रही। शाम को बारिश होने से उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। तीन दिनों से लगातार छिटपुट बारिश हो रही है। वहीं मौसम विभाग ने अंदेशा व्यक्त किया है कि आगामी दो से तीन दिनों में अच्छी बारिश होगी।
विज्ञापन


बारिश के बाद से जनपद में लोगों को तपती गर्मी से राहत मिली। यहां बीते चार दिनों में 52.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जो अब तक अच्छी बारिश है, रोजाना छिटपुट बारिश का क्रम बना है। रविवार की रात एक बजे के करीब हल्की बूंदाबांदी हुई। जिसके चलते सोमवार को पूरे दिन बादलों का आवाजाही लगा रही। 

शाम चार बजे के करीब आंधे घंटे तक बारिश हुई, जिससे ग्रामीण अंचल की पगडंडी कीचड़ से सन गई। जिस पर चलना मुश्किल रहा, जैसे-तैसे लोग अपनी मंजिल तक पहुंचे। मौसम ठंडा होने के कारण न्यूनतम पारा में मामूली सी कमी आई है। पूरवा-पछुआ हवाओं का वेग चल रहा है। जिसका लोगों ने आनंद लिया। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के मौसम विशेषज्ञ सर्वेश बरनवाल ने बताया कि सोमवार दिन का तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं रात का तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस रहा। उन्होंने 24 से 26 जून तक अच्छी बारिश होने की उम्मीद व्यक्त की है।

कब कितनी बारिश
  • 23 जून - 1.2
  • 22 जून - 1.2
  • 21 जून - 45.2
  • 17 जून - 4.8
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें