फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: प्रयागदासपुर गांव में जाल काटकर 52 भेड़ें चोरी

विज्ञापन
प्रयागदासपुर गांव में भेड़ चोरी के बाद शेष भेड़ों के पास खड़े पशुपालक। संवाद 
विज्ञापन
कौलापुर। प्रयागदासपुर गांव में शनिवार की रात में चोरों ने जाल काटकर 52 भेड़ चोरी कर लिया। रविवार की सुबह भेड़ पालक ने पुलिस को सूचना दी। ग्रामीणों ने पीड़ित को आर्थिक मदद दिलाने की मांग जिला प्रशासन से की है। घनश्यामपुर गांव निवासी अर्जुन पाल बीते कई साल से भेड़ पालन कर रहे हैं। पीड़ित ने बताया कि हर दिन की तरह वह शनिवार को भेड़ों को भीमपुर प्रयागदासपुर गांव स्थित एक बगीचे में चारों तरफ जाल लगाकर घर चला आया। देर रात जाल काटकर 52 भेड़ चोरों ने चोरी कर लिए। रविवार की भोर में जब भेड़ पालक बगीचे में पहुंचा तो भेड़ गायब थी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की। पीड़ित भेड़ पालक ने थाने में तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक शैलेश राय ने बताया कि मामले की जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें