फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: सपा ने मनाई महर्षि कश्यप और निषादराज गुह्य की जयंती

विज्ञापन
सपा कार्यालय पर महर्षि कश्यप और राजा निषादराज गुह्य की जयंती मनाते लोग। स्रोत सपा
विज्ञापन
ज्ञानपुर।
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रविवार को जिला कार्यालय कंसापुर में महर्षि कश्यप और राजा निषादराज गुह्य की जयंती मनाई। कार्यकर्ताओं ने दोनों महापुरूषों के योगदानों को याद किया। जिलाध्यक्ष प्रदीप यादव ने कहा कि देश के महापुरुषों को आत्मसात कर अखंडता और एकता को लक्ष्य किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि महर्षि कश्यप ब्रह्मा जी के मानस पुत्रों में सबसे विद्वान थे। निषादराज गुह्य ऋंगवेरपुर के राजा थे। दोनों महापुरुष हर वर्ग के समाज सुधारक बनकर अप्रतीम ख्याति हासिल कर अमर हो गए। दोनों का जीवन दर्शन मानवता के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने तीनों विधानसभा के हर जोन सेक्टर में 14 अप्रैल को डाॅ.भीमराव अंबेडकर की जयंती को धूमधाम से बनाने पर जोर दिया। इस मौके पर विधायक जाहिद बेग, ह्रदय नारायण प्रजापति, राम किशोर बिंद, राजेंद्र दुबे, कल्लन यादव, संतोष यादव, लालचंद बिंद, केशनारायण यादव, सरिता बिंद, रामधनी यादव, अलीशेर खां, काशीनाथ पाल, महेंद्र गोड़, गुलाब पाल, कमलाशंकर महतो, रवि यादव, धर्मेंद्र मिश्र पप्पू आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें