फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भदोही और मिर्जापुर की 52 एंबुलेंस लगाई गई

विज्ञापन
विज्ञापन
औराई। दुर्गा पूजा पंडाल में लगी आग की भयावहता का अंदाजा इस बात से लगया जा सकता है कि इसमें झुलसे लोगों को अस्पताल पहुंचाने के लिए दो जिलों की 52 एंबुलेंस लगानी पड़ी। घटना में लगभग 50 से अधिक लोग झुलसे हैं। जिन्हें अस्पताल पहुंचाने के लिए मिर्जापुर और भदोही जिले की कुल 52 एंबुलेंस लगाई गई है। जो मरीजों को बीएचयू, सीएचसी ज्ञानपुर, औराई सहित अन्य निजी अस्पतालों में पहुंचाएं।
विज्ञापन

ये हैं आग से झुलसे लोग : मंजू देवी पुत्री सुरेश विश्वकर्मा औराई, शिवपूजन रामदेव यादव औराई, राम सूरत सहसेपुर, इंद्रावती, शिवपूजन यादव, उमेश कुमार, जय देवी नवीन बारी, संजना पुत्री कल्लू राजापुर, प्रतिभा, रिंकू पुत्री रामनरेश राजापुर, अशोक पुत्री लाल जी पुरुषोत्तमपुर, आरती चौबे पत्नी जितेंद्र चौबे सेउर, कृपाशंकर राजापुर, अर्चना पुत्री कृपाशंकर राजापुर, रोशनी पुत्री दीपक सेठ जठूपुर, सोनी पुत्री दीपक सेठ जेठुपुर, शालू सिंह पुत्री संध्या सिंह उचेठा, किरण सिंह पुत्री संध्या उचेठा, सीमा पुत्री शंकर राजापुर , काव्या 1 वर्ष पुत्री अविनाश सेउर, अलका पुत्री जितेंद्र सेउर, आरती चौबे पुत्री जितेंद्र चौबे, जितेंद्र पुत्र शिवधर बिंद औराई, मंजू देवी पत्नी सुरेश औराई, रामसूरत सज्ञसेपुर, इंद्रावती पत्नी शिवपूजन औराई, उमेश कुमार जय देवी रविन बारीगांव, सीमा अवधेश, नित्या पुत्र संजय कुमार राजापुर, संजना पत्नी कल्लू राजापुर, बंदना सेठ पत्नी दीपक सेठ जेठूपुर, स्नेहा पुत्री राजेश महदेपुर, शिंदापत्नी सतीश राजापुर, किरण देवी पत्नी अजय सेठ औराई, रूद्र चौरसिया पुत्र प्रमोद, प्रिया पुत्री अवधेश, संजना पुत्री कल्लू ज्ञानपुर, प्रतिभा की नातिन रिंकू, रामनरेश अशोक लाल जी पुरुषोत्तमपुर, शिवांगी गौतम 18 वर्ष, ओनीमा विश्वास नरथुआं, प्रीति बिंद राजापुर, परी, तुलसी संजय सोनबरसा, रविंद्र देवी प्रसाद महदवा, रिंकी रविंद्र महदवा, सुधा पुत्री महेंद्र कुमार औराई, साक्षी भारती महेंद्र औराई, संध्या, महेंद्र, रदिनु पत्नी महेंद्र, अनीता पत्नी राजेंद्र राजापुर, सावित्री पत्नी राम दुलार चकभौरा, सीमा अवधेश नित्या राजापुर, संजना ज्ञानपुर, बंदना माधुरी बरनवाल, अनोखी घोसिया शामिल हैं। घर से दुर्गापूजा देखने की बात कहकर निकले जो बच्चे, बच्चियां या फिर परिजन घर नहीं पहुंचे थे। उनके परिवार के लोग घटनास्थल पर अपनों को ढूंढ़ते दिखे। कभी इस हॉस्पिटल तो कभी उस हॉस्पिटल में पहुंच कर अपनों के बारे में जानने का प्रयास करते और हर किसी से उनके बारे में पूछते दिखे। घटनास्थल पर ऐसे दर्जनों लोग थे, जिनकी आंखें भीड़ में अपनों को ढूंढ़ रही थी। कोई एंबुलेंस आता तो तपाक से उसमें झांककर देखते, कहीं उसमें उनके परिवार को कोई सदस्य तो नहीं है। देर रात एडीजी, डीएम व एसपी घटनास्थल पर दोबारा पहुंचे और पंडाल के पीछे स्थित तालाब में सर्च अभियान चलाने का निर्देश दिया। लोगों के मुताबिक आग लगने के बाद मची भगदड़ और चीख के बीच कई लोग आग से बचने और खुद को बचाने के लिए तालाब में छलांग लगा दी थी। जिससे कई लोगों की डूबकर मौत हो गई। इस अफवाह के बाद अधिकारियों ने गोताखोरों को लगाकर रात में सर्च अभियान चलाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें