फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राणों की बाजी लगाकर आग बुझाने वालों को किया नमन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ज्ञानपुर। पुलिस लाइन में रविवार को अग्निशमन विभाग की ओर से पुलिस स्मृति दिवस मनाया गया। जिसमें अग्निकांड बचाव में शहीद हुए जवानों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। जिला अग्निशमन अधिकारी अनिल कुमार सरोज ने साप्ताहिक अग्निशमन का शुभारंभ किया।
उन्होंने बताया कि आज के ही दिन चार दशक पहले मुंबई के बंदरगाह पर आग बुझाते हुए फायर ब्रिगेट के 66 जवान शहीद हो गए थे। अपने प्राणों की बाजी लगाकर आग बुझाने की हिम्मत दिखाने वाले उन्हीं शहीद जवानों की याद में हर वर्ष 14 अप्रैल को पुलिस स्मृति दिवस मनाया जाता है। इसी दिन से अग्निशमन सुरक्षा सप्ताह का आयोजन किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बार गृह मंत्रालय भारत सरकार की ओर से अग्निशमन सुरक्षा सप्ताह के लिए नई थीम (फायर प्रीवेंशन बेटर दैन फायर फास्टिंग) दी गई है। इसके तहत अग्निशमन विभाग की सोमवार से रैली निकालकर आग की घटना से बचाव और सुरक्षा के लिए जागरूक करेगें। जिसके तहत नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों समेत सार्वजनिक स्थानों पर हैंबिल औ पंपलेट के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जाएगा। जिसके लिए विभाग की ओर से पूरी तैयारी कर ली गई है। जिला अग्निशमन अधिकारी ने बताया की अग्निशम सुरक्षा सप्ताह के तहत सोमवार की सुबह पुलिस लाइन से रैली निकाली जाएगी। इस मौके पर शिवशंकर यादव, कमलेश सिंह, नरेश राम, राकेश बाबू पांडेय, सतीस चंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें