औराई। होली के त्यौहार को लेकर सोमवार को औराई थाना परिसर में एसडीएम अभय कुमार पांडेय की अध्यक्षता सभ्रांत नागरिकों संग शांति समिति की बैठक हुई। इसमें शांति, सुरक्षा और व्यवस्था के साथ बिजली, पानी और साफ-सफाई को लेकर चर्चा की गई।
एसडीएम अभय कुमार ने कहा कि आपसी भाईचारे के पर्व को शांति व्यवस्था को कायम रखकर मनाएं। जिससे किसी प्रकार की कोई समस्या न हो। होली के बहाने हुड़दंगई करने की कत्तई छूट नहीं दी जाएगी। इस दौरान सभ्रांत लोगों ने क्षेत्र में बिजली, पानी और साफ-सफाई पर ध्यान दिए जाने की मांग की। जिसमें आधा दर्जन नगर वासियों ने पानी की विशेष समस्या से अवगत कराया। जिसपर उन्होंने त्यौहार से पूर्व उक्त समस्याओं के समाधान कराए जाने की बात कही। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम के जरिए लोगों को किसी भी तहर की समस्या होने पर तत्काल थाना प्रभारी से संपर्क करने को कहा गया है। कहा त्यौहार के बहाने हुड़दंगई करने वालों को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे लोगों की तत्काल गिरफ्तारी होगी। बैठक में घोसिया, माधोसिंह, जयरामपुर, त्रिलोकपुर, बारी गांव, औराई, नर्थूआ, खमरिया, उगापुर, बेंजवा, समधाखास के सभ्रांत लोगों ने बैठक में शामिल हुए। इस मौके पर क्षेत्राधिकारी यादवेंद्र, थाना प्रभारी केके सिंह, नुमान अहमद, निवास बरनवाल, नित्यानंद दुबे, तेजन, कांता कोठारी आदि रहे।