फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव में गठित टीमें अपनी जिम्मेदारी समझे

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ज्ञानपुर। लोकसभा चुनाव में जिन अधिकारियों को जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, वे उनका ईमानदारी से निर्वहन करें। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यह बातें मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में विभिन्न टीमों के प्रभारियों संग आयोजित बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिले में मतदान होने में अभी दो महीने का समय है। इस दौरान सभी अपने कार्यों को समझ लें, जिससे समय आने पर कोई परेशानी न हो। निर्वाचन कार्य में किसी भी गलती को नजरअंदाज नहीं किया जाएगा। अभी से कार्य से जुड़े लोगों से परिचित हो लें। सभी आपसी तालमेल बनाकर काम करें। उन्होंने समीक्षा बैठक में न पहुंचने वाले अधिकारियों के प्रति नाराजगी जताई। तीनों एसडीएम, तहसीलदार और बीडीओ को निर्देश दिया कि आयोग के निर्देशानुसार ईवीएम और वीवीपैट का प्रचार-प्रसार गांव-गांव तक होना चाहिए। उन्होंने आयोग से प्राप्त दिशा निर्देशों की बुकलेट उपस्थित अफसरों को उपलब्ध कराते हुए कहा कि सभी इसे पढ़ लें और इसी के अनुरूप कार्य करें। मतदान केंद्र और मतदेय स्थल पर सभी आधारभूत व्यवस्थाएं शौचालय, पेयजल, फर्नीचर, रैंप,विद्युत आदि सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उप जिला निर्वाचन अधिकारी रामसिंह वर्मा ने बताया कि निर्वाचन को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए टीमें गठित कर दी गईं हैं। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए अभी भी समय है। इसके लिए लोगों को बताएं और उन्हें मतदान का महत्व समझाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें