फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्विलांस टीम प्रभारियों को सौंपी जिम्मेदारी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ज्ञानपुर। अपर निर्वाचन अधिकारी राम सिंह वर्मा की निगरानी में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सर्विलांस टीम के प्रभारियों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इसमें चुनाव के दौरान होने वाली गतिविधियों पर प्रकाश डाला गया। अपर निर्वाचन अधिकारी ने आयोग के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि राजनीतिक दलों और प्रत्याशियों के खर्च का पूरा ब्योरा रखा जाएगा। मास्टर ट्रेनर प्रभारी सहायक कोषाधिकारी धर्मेंद्रपति त्रिपाठी ने कहा कि व्यय की रिपोर्ट आयोग और व्यय प्रेक्षक को देनी है। सभी प्रभारियों की जवाबदेही तय होगी। स्टेटिक टीम चेक पोस्ट पर चेकिंग करेगी। सचल दल क्षेत्रों में भ्रमणशील रहकर संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग करेगा। वीडियो निगरानी टीम पार्टियों और प्रत्याशियों के कार्यक्रम स्थल, व्यवस्था और अन्य गतिविधियों की वीडियोग्राफी करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें