फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतेथू में मंदिर की बाउंड्री टूटने पर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सुरियावां। थानाक्षेत्र के मतेथू गांव स्थित प्राचीन शिव मंदिर की बाउंड्रीवाल टूटने पर बृहस्पतिवार को सुबह ग्रामीणों ने हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। हालांकि घटना को लेकर तनाव व्याप्त है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

मतेथू गांव में दशकों पुराना एक शिव मंदिर है। बृहस्पतिवार सुबह श्रद्धालु वहां पहुंचे तो उसकी बाउंड्री टूटी हुई मिली। बताया जाता है कि कुछ अराजकतत्व वहां पर बाउंड्री को तोड़ भी रहे थे। यह देख श्रद्धालु नाराज हो गए। जब तक गांव वालों को बुलाते अराजकतत्व वहां से खिसक लिए। देखते ही देखते वहां सैकड़ों की भीड़ जुट गई। खबर मिलने पर सुरियावां पुलिस मौके पर पहुंची। मंदिर समिति के बनारसी पाठक, अशोक कुमार पाठक, सुरेश मिश्रा बाबा दूबे, मंनन उपाध्याय, पंकज पांडेय ने आरोपी के खिलाफ नामजद तहरीर दी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। एएसपी डॉ. संजय कुमार ने कहा कि मामले की छानबीन कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें