फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस युवा क्रांति यात्रा का जिला आगमन पर हुआ स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपीगंज। भाजपा की जनविरोधी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कन्याकुमारी से निकली कांग्रेस की युवा क्रांति रथ यात्रा का रविवार को गोपीगंज पहुंचने पर कांग्रेसजनों ने स्वागत किया।
विज्ञापन

युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशवचंद्र यादव ने कहा कि भाजपा सरकार विकास के नाम पर युवाओं को गुमराह कर रही है। नोटबंदी भाजपा सरकार का सबसे बड़ा घोटाला है। अपनी असफलता को छिपाने के लिए भाजपा तरह-तरह के हथकंडे अपना रही है। उसकी जन विरोधी नीतियों को लोगों तक पहुंचाने के लिए कांग्रेस के युवा जाएंगे। भाजपा की पोल खोलने के लिए युवा क्रांति यात्रा 16 दिसंबर को कन्याकुमारी से निकाली गई है। यह यात्रा अलग-अलग राज्यों में होते हुए कश्मीर तक जाएगी। 30 जनवरी को दिल्ली में इसका समापन किया जाएगा। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीनिवास वेंकटेश ने कहा कि राफेल डील में हुआ घोटाला भाजपा सरकार के लिए सबसे शर्मनाक है। क्रांति यात्रा में शामिल सभी पदाधिकारियों को वसीम अंसारी ने नेतृत्व में माला पहनाकर स्वागत किया गया। मौके पर आनंद शंकर सिंह, नीरज त्रिपाठी, अजय कुमार, श्रीनिवासन, संतोष सिंह, राजबहादुर सिंह, तनवीर अंसारी, संतोष सिंह, राजेंद्र दुबे, राजन दुबे, दीनानाथ दुबे, राजबहादुर सिंह, मिठाईलाल दुबे, सुरेश मिश्रा, देवनारायण यादव, नाजिम, समरजीत यादव, अमरजीत यादव, संजय यादव, संदीप गुप्ता, लक्ष्मीशंकर चौबे, करमचंद, सुरेश सिंह, पवन प्रताप आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें